देश

शॉपिंग सेंटर के पास हुआ भयंकर सिलेंडर ब्लास्ट, मौके पर पहुंचीं 7 दमकल की गाड़ियां…

Pune पुणे में LPG सिलेंडर में ब्लास्ट होने के बाद दुकान में भीषण आग लग गई. ब्लास्ट इतना तेज था कि दुकान के परखच्चे उड़ गए. इस हादसे में दो लोगों के जख्मी होने की खबर है. फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया. इसके बाद सड़क पर फैले मलबे को साफ किया गया.

 

 

Also read छत्तीसगढ़ में आज बोरे-बासी तिहार, CM भूपेश बघेल ने आम जनता से की ये खास अपील…

 

Puneबताया जा रहा है कि हादसा पुणे के सतारा रोड पर स्थित डी मार्ट शॉपिंग सेंटर के पास हुआ. यहां सिलेंडर में ब्लास्ट के बाद दुकान में आग लग गई. घटना सोमवार तड़के 3 बजे की है. इस हादसे में 2 लोग जख्मी हुए, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया. ब्लास्ट इतना भीषण था कि दुकान का सामान सड़क पर बिखर गया. आग पर काबू पाने के बाद सड़क को साफ किया गया. हादसे की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, इनमें देखा जा सकता है कि ब्लास्ट के बाद हर तरफ सड़क पर मलबा था.

 

 

Related Articles

Back to top button