Raigarh News: श्रीमद् भागवत कथा में कृष्ण जन्म पर झूम उठे श्रद्धालु

Raigarh News हरिमोहन तिवारी -रायगढ़ अंचल के ग्राम सराईपाली में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
भागवत कथा का श्रवण करने के लिए दूर दूर से श्रद्धालु आ रहे हैं
और धर्म लाभ अर्जित कर रहे है
कथा व्यास पंडित डालेश्वर त्रिपाठी के द्वारा कथा का वाचन किया जा रहा है
कथा के दौरान जैसे भगवान का जन्म हुआ तो पूरा पंडाल नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गूंज उठा।
इस दौरान लोग झूमने-नाचने लगे।
भगवान श्रीकृष्ण की वेश में नन्हें बालक के दर्शन करने के लिए लोग लालायित नजर आ रहे थे। भगवान के जन्म की खुशी पर महिलाओं द्वारा अपने घरों से लगाए गए गुड़ के लड्डूओं से भगवान को भोग लगाया गया।
*कृष्ण जन्मोत्सव पर थिरके भक्त*
जन्म होते ही भक्त जमकर झूमे। कथा प्रवाचक पंडित त्रिपाठी जी महाराज ने कहा कि मनुष्य के जीवन में अच्छे व बुरे दिन प्रभु की कृपा से ही आते हैं।
बुधवार को भागवत कथा में धूम धाम सेकृष्ण जन्मोत्सव मनाया। कथा सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए।
उन्होंने कहा कि जिस समय भगवान कृष्ण का जन्म हुआ,बंदीगृह के ताले टूट गये।
पहरेदार सो गये वासुदेव व देवकी बंधन मुक्त हो गए।
प्रभु की कृपा से कुछ भी असंभव नहीं है।
कृपा न होने पर प्रभु मनुष्य को सभी सुखों से वंचित कर देते हैं। भगवान का जन्म होने के बाद वासुदेव ने भरी जमुना पार करके उन्हें गोकुल पहुंचा दिया।
वहां से वह यशोदा के यहां पैदा हुई शक्तिरूपा बेटी को लेकर चले आये।
Read more: भेंट-मुलाकात विधानसभा क्षेत्र कुरूद – मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की महत्वपूर्ण घोषणा
कृष्ण जन्मोत्सव पर नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की गीत पर भक्त जमकर झूमे।
कथा व्यास त्रिपाठी जी ने कहा कि कंस ने वासुदेव के हाथ से कन्य रूपी शक्तिरूपा को छीनकर जमीन पर पटकना चाहा तो वह कन्या राजा कंस के हाथ से छूटकर आसमान में चली गई।
शक्ति रूप में प्रकट होकर आकाशवाणी करने लगी कि कंस, तेरा वध करने वाला पैदा हो चुका है भयभीत कंस खीजता हुआ अपने महल की ओर लौट गया।
इस अवसर पर पं. डालेश्वर त्रिपाठी (बल्लु महाराज) ने कहा कि जब धरती पर चारों ओर त्राहि-त्राहि मच गई, चारों ओर अत्याचार, अनाचार का साम्राज्य फैल गया तब भगवान श्रीकृष्ण ने देवकी के आठवें गर्भ के रूप में जन्म लेकर कंस का संहार किया।
Raigarh News इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न बाल लीलाओं का वर्णन किया
कथा के दौरान माधव लता पटेल एंव गाव के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।



