छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल धमतरी जिले के कुरूद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हंचलपुर पहुंचे

रायपुर, 28 अप्रैल 2023
भेंट-मुलाकात : कुरूद विधानसभा, जिला धमतरी

भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल धमतरी जिले के कुरूद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हंचलपुर पहुंचे।उनके साथ महिला एवं बाल विकास मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया मौजूद हैं।
यहां हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया गया।
इस अवसर पर सिहावा विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव, राज्य दुग्ध महासंघ के अध्यक्ष श्री विपिन साहू, महापौर धमतरी श्री विजय देवांगन, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री निशु चंद्राकर, वरिष्ठ नागरिक श्री शरद लोहाणा सहित पूर्व विधायक और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
Follow Us