बिजनेस

8वां वेतन आयोग को लेकर जल्द आ सकता है बड़ा अपडेट

8th Pay Commission नई दिल्ली। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल, केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में जल्द इजाफा होने वाला है। जानकारी के अनुसार, नेशनल पेंशन सिस्टम को लेकर चर्चाएं चल रही है। जिसको लेकर कर्मचारियों को उम्मीद है कि सरकार आठंवा वेतन लागू कर सकती है। जानकारी के अनुसार इस साल यानी 2023 में ही आठवें वेतन आयोग का गठन किया जाना है।

आपको बता दें कि साल 2016 में 7वें वेतन आयोग का गठन किया गया था। जिसके बाद कर्मचा​रियों को बढ़ी हुई सैलरी मिल रही है। एक बार फिर कर्मचारियों को उम्मीद है कि जल्द ही सरकार आठंवा वेतन को लेकर हरी झंडी दिखा सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कर्मचारियों को लोकसभा चुनाव से पहले गुड न्यूज मिल सकती है।

Read more: Raigarh News: फसल को मवेशियों से बचाने पिता-पुत्र खेत पर बिछाये थे करंट, करंट की चपेट में आकर नाबालिक की मौत

8th Pay Commission इस समय केंद्रीय कर्मचारियों की मिनिमम सैलरी 18,000 रुपये से लेकर के 56900 रुपये प्रति माह तक है। नया वेतन आयोग लागू होने के बाद में कर्मचारियों की मिनिमम सैलरी में इजाफा हो जाएगा। इसके साथ ही वेतन आयोग की रिपोर्ट में फिटमेंट फैक्टर में भी इजाफा हो सकता है।

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button