मनोरंजन

मुकेश अंबानी ने अपने इस कर्मचारी को गिफ्ट किया 22 मंजिला घर, कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान

नई दिल्ली। किसी भी कंपनियों में आप जॉब करते हैं तो हर साल इंक्रीमेंट होती है। बॉस अपने कर्मचारियों को काम के हिसाब से इंक्रीमेंट में बढ़ाता है। लेकिन अगर आपको आपका मालिग एक उपहार में आलीशान घर दे तो क्या होगा। ऐसा ही मुकेश अंबानी ने अपने कर्मचारी को शानदार तोहफा दिया है। उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी ने अपने दोस्त और पुराने कर्मचारी मनोज मोदी को मुंबई में 1500 करोड़ रुपए का घर गिफ्ट किया है। अब ये खबर हर तरफ फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, मनोज मोदी को मुकेश अंबानी का दाहिना हाथ माना जाता है। इसलिए उन्हें रिलायंस के कर्मचारी होने के साथ-साथ मुकेश अंबानी के दोस्त होने का भी दर्जा प्राप्त है। दर‍ियाद‍िली द‍िखाते हुए अपने सबसे पुराने कर्मचारी और दोस्‍त मनोज मोदी को 1500 करोड़ रुपये की शानदार 22 मंज‍िला ब‍िल्‍ड‍िंग ग‍िफ्ट की है।

मुंबई की प्रीम‍ियम लोकेशन पर है घर

अंबानी के इस कदम के बाद साफ हो गया है क‍ि वह बड़े कारोबारी ही नहीं, उनका द‍िल भी बड़ा है। मनोज मोदी र‍िलायंस इंडस्‍ट्रीज के एमडी मुकेश अंबानी के काफी नजदीकी हैं और उनका कंपनी की तरक्‍की में बड़ा हाथ है। मुकेश अंबानी ने मनोज मोदी को जो 22 मंज‍िला इमारत ग‍िफ्ट की है वह मुंबई की प्रीम‍ियम लोकेशन पर है। यह प्रॉपर्टी मुंबई में नेपियन सी रोड पर है। इसे उन्‍होंने हाल ही में मनोज मोदी को ग‍िफ्ट क‍िया है। इस प्रॉपर्टी का नाम वृंदावन रखा है।

आपको बता दें कि मनोज मोदी रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल के निदेशक हैं। मनोज चंकचौंध से दूरी बनाए रखते हैं। यही वजह है कि वे किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध नहीं हैं। मुकेश अंबानी द्वारा अपने दोस्त को दिए गए इस कीमती तोहफे की चर्चा हर तरफ की जा रही है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button