रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

SSP सदानंद कुमार ने 125 पुलिस कर्मचारियों का किया तबादला…देखिये पूरी लिस्ट

Raigarh News रायगढ़, 24 अप्रैल 2023।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार ने विभागीय कामकाज में कसावट लाने के लिए प्रशासनिक सर्जरी की है। जारी आदेश में जिले के 125 पुलिस कर्मचारियों को एसएसपी ने नई जिम्मेदारी दी है। नए आदेश के तहत निरीक्षक सीताराम ध्रुव को पुसौर, नारायण सिंह मरकाम को भूपदेवपुर, शरद चंद्रा को घरघोड़ा और हर्षवर्धन सिंह बैस को छाल थाना वही उपनिरीक्षक नंदलाल पैकरा को धरमजयगढ़ थाने का प्रभार सौंप कर बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। इसी कड़ी में उपनिरीक्षक गंगा प्रसाद बंजारे को चक्रधरनगर थाना, उप निरीक्षक दिनेश बहिदार को थाना कोतवाली भेजा गया है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button