रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, रायगढ़ में अक्ती तिहार एवं माटी पूजन दिवस का हुआ आयोजन

Raigarh News रायगढ़, 24 अप्रैल 2023/ कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र तथा कृषि विज्ञान केन्द्र रायगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में उत्सव के रूप में अक्ती तिहार (अक्षय तृतीया पर्व) कृषि महाविद्यालय के परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष श्री निराकार पटेल के द्वारा माटी पूजन और छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन, पुष्प अर्पण, माल्यार्पण के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की परंपरा बीज संस्कार का निर्वहन करते हुए किया गया।

इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पटेल ने अक्ती तिहार के महत्व को बताते हुए कृषकों एवं समस्त जिला वासियों को बधाई दी। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा किसानों के लिए चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से कृषकों को बताया गया। उन्होंने कहा की जिले में कृषकों के हित के लिए महाविद्यालय एवं कृषि विज्ञान केंद्र, रायगढ़ मजबूती के साथ मिलकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के पारम्परिक त्योहारों को समय-समय पर हर्षोल्लास के साथ मनाते रहना चाहिए जिससे की शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों को अपनी परम्पराओं एवं संस्कृतियों का भी ज्ञान हों सके।

Read more: Raigarh News: कलेक्टर की पहल, अब विकासखंड स्तर पर लगेगी जनचौपाल
Raigarh News डॉ बी.एस.राजपूत, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, कृषि विज्ञान केन्द्र, रायगढ़ ने सभी का स्वागत करते हुए कहा की कृषि विज्ञान केंद्र एवं महाविद्यालय कृषकों को कृषि से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी एवं कम लागत में अधिक उत्पादन के जिला लगातार प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं उनको प्रेरित करने का काम कर रही है। उद्यान अधीक्षक ने किसानों से भूमि, जल एवं पर्यावरण सुरक्षा के लिए जैविक खेती के महत्व पर जोर दिया गया। उन्होंने किसानों से आव्हान किया कि रासायनिक कृषि के वनस्पत जैविक खेती से उनको ज़्यादा लाभ और पोषणयुक्त खेती का फायदा मिल सकता है जो की समाज के लिए बहुत ही उपयोगी है।
कार्यक्रम में उद्यान अधीक्षक श्री डी.आर.खर्रा, डीडीएम (नाबार्ड)श्री तपन कुमार सेठी,किसान वाणी के कार्यक्रम अधिशासी श्री शशि प्रकाश पाण्डेय, क्षेत्रीय अधिकारी रेशम विभाग, श्री शिव पटेल, पशु चिकित्सा अधिकारी, श्री एस.के.झा, मत्स्य निरीक्षक श्रीमती तेजश्वरी गवेल, खूब चंद बघेल अवार्ड से सम्मानित रायगढ़ जिले के प्रगतिशील कृषक श्री मुकेश चौधरी, राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित श्री दादूराम चंद्रा एवं जिले के अनेक प्रगतिशील कृषक, डॉ.ए.के.सिंह, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र रायगढ़ एवं कार्यक्रम संयोजक के रूप में डॉ बी.एस.राजपूत, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख कृषि विज्ञान केन्द्र रायगढ़ के साथ-साथ अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button