रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: कलेक्टर की पहल, अब विकासखंड स्तर पर लगेगी जनचौपाल

Raigarh News रायगढ़, 24 अप्रैल 2023/ कलेक्टर श्री सिन्हा एक नई पहल करने जा रहे हैं। अब वे जिले मुख्यालय के साथ ही अपने प्रवास के दौरान विकासखंड स्तर पर भी जनचौपाल लगाने जा रहे हैं। जिससे दूर-दराज के लोग जो मुख्यालय नही पहुंच पाते हैं उनसे मिलकर उनकी समस्याएं सुनकर समाधान के लिए कार्य किया जा सके। इस कड़ी में कलेक्टर श्री सिन्हा बुधवार को धरमजयगढ़ प्रवास पर रहेंगे। यहां वे जनपद पंचायत सभाकक्ष में सुबह 11 बजे से जनचौपाल लगाकर लोगों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ सहित सभी विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

Read more: Raigarh News: नगर निगम ने बनाया रिकार्ड : अब तक का सर्वाधिक 14.77 करोड़ संपत्ति कर करवाया जमा, लक्ष्य का है 93 प्रतिशत

Raigarh News गौरतलब है कि कलेक्टर श्री सिन्हा हर हफ्ते सोमवार को कलेक्ट्रेट में जनचौपाल के माध्यम से लगातार लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुन उनके निराकरण के लिए कार्य कर रहे हैं। जिसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचते है। अब कलेक्टर श्री सिन्हा ने इस दिशा में नई पहल की है। जिससे विकासखंड स्तर पर लोग कलेक्टर से सीधे मिलकर अपनी बात रख सकें।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button