रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: आयुष्मान कार्ड बनाने कलेक्टोरेट में 25 अप्रैल को लगेगा शिविर

Raigarh News रायगढ़, 24 अप्रैल 2023/ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन में 25 अप्रैल 2023 को पूर्वान्ह 11 से शाम 5 बजे तक कलेक्टोरेट परिसर रायगढ़ में आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी को अपना आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, राशन कार्ड, निवास प्रमाण-पत्र एवं पासपोर्ट साइज फोटो ले जाना होगा। जिसके माध्यम से लाभार्थी की पात्रता सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी कही भी कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केंद्र, यूटीआई-आईटीएसएल केंद्र पर जाकर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते है।

Read more: Raigarh News: रायगढ़ यातायात पुलिस ने “जन चेतना” के तहत वाहन चालकों को कराया स्वास्थ्य और नेत्र परीक्ष्ण

उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा प्रत्येक नागरिक तक स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ किया गया था। आयुष्मान के माध्यम से लाभार्थियों को 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाता है। आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र नागरिकों को पंजीकरण करवाना होता है। जिसके पश्चात उनको आयुष्मान कार्ड प्रदान किया जाता है। इस कार्ड को अस्पताल में दिखा कर लाभार्थी 5 लाख रुपए का मुफ्त उपचार की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी एंपेनल्ड हॉस्पिटल के माध्यम से अपना मुफ्त इलाज करवा सकता है।
Raigarh News *योजना के तहत पात्र परिवार को मिलने वाले लाभ*
आयुष्मान कार्ड योजना के तहत अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में कोरोना, कैंसर, गुर्दा रोग, हृदय रोग, डेंगू, चिकुनगुनिया, मलेरिया डायलिसिस, घुटना व कूल्हा प्रत्यारोपण, नि:संतानता, मोतियाबिंद और अन्य चिह्नित गंभीर बीमारियों का नि:शुल्क उपचार इस योजना के तहत किया जाता है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button