रायपुर में सेक्स रैकेट का भांडाफोड़....स्पा सेंटर्स में पुलिस की दबिश,कई लड़कियां पुलिस हिरासत में – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

रायपुर में सेक्स रैकेट का भांडाफोड़….स्पा सेंटर्स में पुलिस की दबिश,कई लड़कियां पुलिस हिरासत में

Police raid in 7 spa centers of Raipur रायपुर : रायपुर पुलिस ने एक बार फिर राजधानी में संचालित कई स्पा सेंटरों में दबिश दी है। पुलिस ने एक साथ 6 से 7 स्पा सेंटरों में छापा मारा। एक स्पा सेंटर में संदिग्ध हालत में कई लोग मिले है। स्पा सेंटरो में काम करने वाली लड़कियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। रायपुर पुलिस की साइबर सेल और IUCAW की टीम ने ये कार्रवाई की है।

Read more: नाबालिग लड़की की लाश मिलने के बाद हिंसक झड़प, 15 दिनों के लिए धारा 144 लागू

Police raid in 7 spa centers of Raipur पुलिस महिला अधिकारियों के साथ अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही है. एंटी क्राईम एंड साइबर यूनिट समेत डीएसपी अधिकारियों ने दबिश दी है. देह व्यापार की शिकायत पर रेड की कार्रवाई हुई है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक माहेश्वरी ने बताया कि लंबे समय से स्पा सेंटरों में शिकायत प्राप्त हो रही थी, जिसके बाद आज महिला डीएसपी समेत एसीसीयू की संयुक्त टीम तैयार रेड कार्रवाई की गई है. शहर के कई स्पा सेंटरों ओर टीम दबिश दी है.

 

Related Articles

Back to top button