रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: घर घुसकर सोयी महिला से छेड़खानी, महिला थाना चक्रधरनगर में दर्ज करायी रिपोर्ट

Raigarh News *रायगढ़* । आज सुबह थाना चक्रधरनगर में स्थानीय महिला बीते रात उसके साथ मोहल्ले का संतोष कांड़ा नाम का युवक घर घुसकर गंदी नियत से सोये अवस्था में छेड़खानी करने की रिपोर्ट दर्ज कराने आयी । पीड़िता महिला के रिपोर्ट पर धारा 456, 354ख भादवि. के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया । तत्पश्चात थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव आहेर द्वारा महिला पुलिसकर्मियों की उपस्थिति में पीड़िता का बयान दर्ज कराये और वहीं दूसरी ओर थाने से स्टाफ को आरोपी पतासाजी कर थाने लाने के रवाना किये । महज चंद घंटों में पुलिस टीम *आरोपी संतोष राजपूत उर्फ संतोष कांडा उर्फ भूपेन्द्र पिता स्व. धनेश्वर सिंह राजपूत उम्र 20 वर्ष चक्रधरनगर* को हिरासत में लेकर थाने लायी जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

Read more: Raigarh News: ग्राम बागबाड़ी में तमनार पुलिस की शराब रेड कार्यवाही, 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Raigarh News माननीय न्यायालय में आरोपी का जेल वारंट जारी किये जाने पर आरोपी को जिला जेल रायगढ़ दाखिल किया गया है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के मार्गदर्शन पर महिला संबंधी अपराध में त्वरित कार्यवाही करने में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर, सहायक उप निरीक्षक प्रकाश नारायण पाण्डेय और प्रधान आरक्षक सतीश पाठक की प्रमुख भूमिका रही है ।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button