Raigarh News: ग्राम बागबाड़ी में तमनार पुलिस की शराब रेड कार्यवाही, 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Raigarh News *रायगढ़* । अवैध शराब पर कार्यवाही के क्रम में आज दिनांक 22.04.2023 को थाना तमनार की पेट्रोलिंग को ग्राम बुडिया में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बागबाड़ी का जयराम परजा अपने घर पर अवैध बिक्री के लिए महुआ शराब छुपा कर रखा हुआ है । पेट्रोलिंग स्टाफ प्रधान आरक्षक संतोष कुर्रे, महिला प्रधान आरक्षक उषा रानी द्वारा मुखबिर सूचना से थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रवीण मिंज को अवगत करते हुये तत्काल गवाहों को साथ लेकर ग्राम बागबाड़ी जाकर संदेही जयराम परजा के घर दबिश देकर जयराम परजा को तलब कर अवैध शराब बिक्री के संबंध में पूछताछ किया गया जो अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री करना स्वीकार कर उसके घर के परछी में छिपा कर रखा हुआ एक 10 लीटर क्षमता वाली डब्बे में रखा
Read more: Raigarh News: ईदगाह में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस रही मुस्तैद
Raigarh News *10 लीटर महुआ शराब कीमत ₹2000* लाकर पेश किया जिसे तमनार पुलिस ने *आरोपी जयराम परजा पिता टिकनू परजा उम्र 50 साल निवासी ग्राम बागबाड़ी थाना तमनार* से विधिवत गवाहों के समक्ष जब्ती किया गया है । आरोपी के कृत्य पर थाना तमनार में आरोपी जयराम परजा पर धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गई है ।



