रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: पुसौर पुलिस की अवैध शराब कार्यवाही में 20 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तारी..

Raigarh  News   *रायगढ़* । एसएसपी श्री सदानंद कुमार के निर्देशन पर अवैध शराब, जुआ-सट्टा पर कार्यवाही के क्रम में कल दिनांक 21.04.2023 को थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम के नेतृत्व में ग्राम भ्रमण दौरान पुसौर पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम बरपाली के मैदान में एक व्यक्ति अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री के लिये ग्राहकों का इंतजार कर रहा है । सूचना पर तत्काल पुलिस पार्टी मुखबिर के बताये स्थान पर रेड कर संदेही नेहरू लाल बघेल को अवैध रूप से शराब बिक्री के लिये प्लास्टिक जरकिन में शराब के साथ पकड़ा गया है । पुलिस टीम ने *आरोपी नेहरू लाल पिता बैशाखू बघेल उम्र 37 वर्ष साकिन नावापारा थाना कोतरारोड हाल मुकाम बरपाली थाना पुसौर* के कब्जे में मिला करीब 20 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त किया गया है । आरोपी पर थाना पुसौर में धारा 34 (2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है । शराब रेड कार्यवाही में थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम, सहायक उप निरीक्षक हेम सागर पटेल, मनमोहन बैरागी, आरक्षक दिलीप सिदार, दिनेश गोंड, अखिलेश कुशवाहा, खिरोद भोय और महिला आरक्षक सुमन बरेठ की अहम भूमिका रही है ।

 

Also read खाली पेट गन्ने का जूस पीने से मिलते हैं कई जबरदस्त फायदे….

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button