देश

केंद्र के बाद अब राज्य के कर्मचारियों को तोहफा, 38 से बढ़कर 42 प्रतिशत हुआ महंगाई भत्ता

State Govt Employees DA Hike By 4 Percent चंडीगढ़ः केंद्र के बाद अब एक-एक कर राज्य सरकारें भी अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्तें में बढ़ोतरी कर रही है। इन राज्यों की सूची में अब हरियाणा भी शामिल हो गया है। सरकार ने सरकार ने सूबे के कर्मचारियों के 4 प्रतिशत DA में बढ़ोतरी की है। राज्य सरकार के कर्मचारियों को अब 42 प्रतिशत डीए मिलेगा। बढ़ा हुआ डीए 1 जनवरी 2023 से लागू होगा। यानी सरकार 4 महीनों का एरियर भी मिलेगा।

Read more: Raigarh News: आने वाली पीढिय़ों के लिए लोक संस्कृति का संरक्षण और संवर्धन है उद्देश्य- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

इस संबंध में वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने आदेश जारी कर दिया है। इसमें कहा गया है कि 1 जनवरी 2023 से डीए को मूल वेतन के मौजूदा 38% से बढ़ाकर 42% कर दिया गया है। बढ़े हुए डीए का एरियर भुगतान जनवरी 2023 से किया जाएगा। बता दें कि हरियाणा के सरकारी विभागों में कुल 4 लाख 45 हजार 346 स्वीकृत पद हैं। हालांकि इनमें 2 लाख 62 हजार 849 पद ही भरे हुए हैं, जबकि एक लाख 82 हजार 497 पद खाली हैं। इन पदों पर तैनात कर्मचारियों को सरकार के इस नए आदेश का लाभ मिलेगा।

State Govt Employees DA Hike By 4 Percent हाल ही में केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों, अधिकारियों के महंगाई भत्तों में बढ़ोत्तरी की थी। केंद्र सरकार ने मार्च 2023 में ही केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 38 फीसदी से बढ़ाकर 42 फीसदी किया है। केंद्रीय कर्मचारियों, अधिकारियों के महंगाई भत्ते के साथ ही पेंशनर्स की महंगाई राहत भी बढ़ा दी गई थी।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button