जल्द बना सकेंगे शॉर्ट वीडियो,Facebook में भी दिखेगा TikTok जैसा फीचर!

भारत में चाइनीज ऐप TikTok पर बैन लगने के बाद उसके विकल्प के तौर पर कई सारे ऐप्स सामने आए हैं. Facebook ने हाल ही में टिक टॉक जैसा फीचर Instagram में Reels लॉन्च किया था. अब कंपनी फेसबुक के मेन ऐप में भारतीय यूजर्स के लिए भी एक शॉर्ट वीडियो फीचर की टेस्टिंग कर रही है. कंपनी जल्द ही यह फीचर ऑफिशल लॉन्च कर सकती है. फ़ेसबुक के मुख्य ऐप में शॉर्ट वीडियो क्लिप्स बनाने वाले एक फ़ीचर की टेस्टिंग कई यूजर से साथ की जा रही है जो फ़ीड में दिखेगा. इस ऐप के भारत में करोड़ों यूजर्स थे, ऐसे टाइम में Facebook के लिए ये अच्छा मौक़ा साबित हो सकता है.
इस फीचर में यूजर्स को Create Short Video का ऑप्शन भी दिया गया है, जिसपर टैप करते ही फेसबुक कैमरा ओपन हो जाता है. इस फीचर के तहत शॉर्ट वीडियो में टेक्स्ट भी ऐज किया जा सकता है. इसके साथ ही टिक टॉक जैसे ही इसमें बैकग्राउंड म्यूज़िक ऐड किया जा सकता है.
nstagram Reels में ऑडियो, एआर इफेक्ट्स, टाइमर एंड काउंटडाउन, अलाइन और स्पीड टूल्स दिए गए हैं. इन्हें यूज करके शॉर्ट क्लिप्स एडिट किए जा सकते हैं. इंस्टाग्राम इसे क्रिएटर्स के लिए एक अवसर के रूप में भी देखता है, जैसा कि TikTok ने किया था. बस फर्क ये है कि इंस्टाग्राम पहले से ही क्रिएटर्स के साथ पार्टनरशिप में है.



