अस्पताल में भीषण आग लगने से 21 लोग जिंदा जले…

China News: पड़ोसी देश चीन से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है. यहां राजधानी बीजिंग के एक अस्पताल में भीषण आग लग गई है. इस हादसे में 21 लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि 71 लोगों को रेस्क्यू किया गया है. हादसा इतना भयानक था कि आग की लपटें और धुए का गुबार देख लोगों की चीख निकल गई. आनन-फानन में घटना की जानकारी कंट्रोल रूम और फायर ब्रिगेड को दी गई. हादसे की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड़ ने किसी तरह आग पर काबू पाया है. एक न्यूज एजेंसी के अनुसार यह हादसा बीजिंग के चांगफेंग अस्पताल में हुआ है. हालांकि अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है.
Also read बढ़ रहे कोरोना के केस, स्कूलों को लेकर जारी की गई नई गाइडलाइन…
China Newsघटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार आग इतनी भीषण थी कि देखने वालों के भी होश उड़ गए. अस्पताल की खिड़की आदि से आग की लपटें और धुआं साफ दिखाई दे रहा था. वहीं, लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे थे. यहां तक कि कुछ लोग अस्पताल की खिड़कियों से बाहर की ओर कूदने को भी तैयार थे. न्यूज एजेंसी के अनुसार यह हादसा दोपहर के समय हुआ. अभी तक हादसे का शिकार हुए लोगों की पहचान नहीं हो पाई है. फिलहाल पुलिस उनकी शिनाख्त में जुटी है.



