टाटा मोटर्स ने अल्ट्रोज सीएनजी के लिए शुरू की बुकिंग, सिर्फ ₹21000 करा सकते हैं बुकिंग…

Tata Altroz iCNGदेश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने आज आधिकारिक तौर पर अपनी आने वाली नई Altroz iCNG की बुकिंग शुरू कर दी है. बहुत जल्द ही इस कार को आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए लॉन्च किया जाएगा, जिसके बाद इसकी कीमतों का भी खुलासा होगा. कंपनी द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार अल्ट्रॉज सीएनजी वेरिएंट की डिलीवरी मई 2023 में शुरू की जाएगी. इच्छुक ग्राहक इस कार को कंपनी के अधिकृत डीलरशिप और ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से महज 21,000 रुपये की राशि से बुक कर सकते हैं.
Altroz iCNG के वेरिएंट्स:
Tata Altroz iCNG कुल चार चार वेरिएंट्स में आ रही है, जिसमें XE, XM+, XZ, और XZ+ शामिल है. ग्राहक इस कार को कुल चार रंग विकल्पों में से चुन सकेंगे, जिसमें ओपेरा ब्लू, डाउनटाउन रेड, आर्केड ग्रे और एवेन्यू व्हाइट का ऑप्शन मिलेगा. ख़ास बता ये है कि Altroz CNG वर्जन पर कंपनी तीन साल या 1 लाख किलोमीटर की स्टैंडर्ड वारंटी भी दे रही है.
Also read पार्क में लगी भीषण आग, कई गाड़ियां जलकर राख…
Tata Altroz iCNG की खास बात ये है कि, सीएनजी कार होने के बावजूद इसमें आपको बूट-स्पेस (डिग्गी) से कोई समझौता नहीं करना होगा. इसमें सीएनजी सिलिंडर को बूट के नीचे स्थापित किया गया है और ऊपर से एक मजबूत ट्रे दी गई है, जो इसके बूट को ऊपर-नीचे दो हिस्सों में बांटता है. टाटा मोटर्स का दावा है कि ये देश की पहली सीएनजी कार है जो कि डुअल सिलिंडर टेक्नोलॉजी के साथ आ रही है.



