12500 से ज्यादा टीचर्स की भर्ती, ऐसे करें आवेदन…

DSSSB Teacher Vacancy 2023: शिक्षा निदेशालय दिल्ली ने डीएसएसएसबी के तहत स्कूल में उपलब्ध वैकेंसी के संबंध में एक नोटिस जारी किया है. अधिसूचना के अनुसार DSSSB के तहत PRT, TGT और PGT पदों के लिए 12664 से ज्यादा टीचर्स की वैकेंसी उपलब्ध हैं. जो उम्मीदवार DSSSB टीचर्स वैकेंसी का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें आगामी DSSSB शिक्षक भर्ती 2023 की तैयारी के लिए तैयार हो जाना चाहिए.
नोटिस में सब्जेक्ट वाइज और पोस्ट-वाइज वैकेंसी की संख्या बताई गई है. 3904 टीचिंग वैकेंसी हैं जिन्हें भरे जाने की मंजूरी दी गई है. हालांकि, 8760 वैकेसी की मांग प्रक्रियाधीन है.
इसके अलावा नोटिफिकेशन में प्रिंसिपल (117 वैकेंसी) और वाइस प्रिंसिपल (1029 वैकेंसी) पदों के लिए विभागीय पदोन्नति के बारे में बताया गया है. विभागीय प्रोन्नति के माध्यम से प्राचार्य एवं उप प्राचार्य के पदों को भरा जाएगा. इन वैकेंसी के अलावा, शिक्षा निदेशालय प्रिंसिपल के लिए 363 और वाइस प्रिंसिपल के लिए 131 पदों को भरने की मांग भेजेगा.
DSSSB शिक्षक भर्ती 2023 जल्द ही DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा. उम्मीदवारों को डीएसएसएसबी शिक्षक भर्ती 2023 से संबंधित सभी डिटेल आधिकारिक डीएसएसएसबी शिक्षक भर्ती 2023 अधिसूचना में मिलेंगे. उम्मीदवार DSSSB भर्ती 2023 के लिए अपनी तैयारी शुरू करते रहें.
उम्मीदवारों को पीआरटी, टीजीटी, पीजीटी, वाइस प्रिंसिपल, प्रिंसिपल आदि जैसे विभिन्न शिक्षण पदों के लिए डीएसएसएसबी पात्रता मानदंड की चेक करने के लिए अधिसूचना को पढ़ना चाहिए. इससे उम्मीदवारों को आयु सीमा, आवेदन दिशानिर्देश, परीक्षा पैटर्न, पाठ्यक्रम, चयन प्रक्रिया आदि के साथ पात्रता मानदंड के बारे में स्पष्टता प्राप्त करने में मदद मिलेगी.
Also read Rashifal 18 April: इन राशियों पर आज जमकर बरसेगी बजरंग बली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल….
DSSSBइसमें एक चार्ट में आगे कहा गया है कि 1 अप्रैल तक सहायक शिक्षक (प्राथमिक) के 4,060 स्वीकृत पदों के लिए 198 खाली हैं और प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) के 34,105 स्वीकृत पदों के लिए, 290 वैकेंसी हैं. इसमें यह भी कहा गया है कि प्राचार्यों के 950 स्वीकृत पदों के लिए 863 वैकेंसी हैं और शिक्षण पदों की कुल 14 अलग-अलग कैटेगरी के लिए 69,193 स्वीकृत पदों के लिए 3,904 वैकेंसी हैं.


