देश
नकाबपोश बदमाशों ने BJP नेता को मारी गोली, हालत नाजुक..

Punjab पंजाब के अमृतसर जिले के जंडियाला विधानसभा क्षेत्र में देर रात एक बीजेपी नेता को गोली मार दी गई। बीजेपी नेता का नाम बलविंदर सिंह गिल बताया जा रहा है। वह जंडियाला विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक नकाबपोश बदमाशों ने बीजेपी नेता को गोली मारी है।
बीजेपी नेता बलविंदर सिंह गिल को इलाज के लिए अमृतसर लाया गया है। बलविंदर सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
Also read हीट वेव की चेतावनी: स्कूल, कॉलेज को बंद करने का फैसला….
Follow Us