आयुष्मान कार्ड धारकों को बड़ी राहत, आयुष्मान से इलाज रहेगा जारी – RGH NEWS
देश

आयुष्मान कार्ड धारकों को बड़ी राहत, आयुष्मान से इलाज रहेगा जारी

Ayushman card doctor hadtaal khatm: भोपाल। आज मध्य प्रदेश में निजी अस्पताल के संचालकों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था और आयुष्मान कार्ड से इलाज करना बंद कर दिया था औ आंदोलन पर चले गए थे। लेकिन संचालको की ये हड़ताल ज्यादा टिक नहीं पाई और शाम होते तक ये हड़ताल खत्म हो गई। प्राइवेट अस्पताल एसोसिएशन ने हड़ताल खत्म करने का ऐलान करते हुए कहा कि इस बारे में स्वास्थ्य मंत्री से बात हुई उन्होंने आश्वासन दिया जिसके बाद हड़ताल खत्म कर दी गई। जिसके बाद निजी अस्पताल आयुष्मान से इलाज जारी रखेंगे।

Read more: पत्नी की इन हरकतों से परेशान था पति, तंग आकर उठाया खौफनाक कदम

Ayushman card doctor hadtaal khatm: बता दें निजी अस्पताल संचालकों ने आज सुबह ही हड़ताल की शुरुआत की थी। दरअसल, निजी अस्पताल पिछले 15 महीने से फंड नहीं मिलने से नाराज है जिसके चलते वे सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला था। आयुष्मान निरामयम योजना को लेकर अस्पताल संचालकों ने भुगतान न मिलने के चलते आंदोलन की राह पकड़ी थी।

 

Related Articles

Back to top button