इस फिल्म में ‘आइटम सांग’ करते नजर आएंगे Virat Kohli!

Virat Kohli Dance Video नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली का हर कोई फैन है। विराट कोहली इन दिनों आईपीएल 2023 में व्यस्त है। इस बीच विराट कोहली का एक वीडियो वायरल हो रही है। इस वीडियो में कोहली डांस स्टेप करते नजर आ रहे हैं।
IPL सीजन के इस वीडियो में कोहली प्रैक्टिस के दौरान डांस स्टेप्स करते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है। विराट कोहली के इस वीडियो बैकग्राउंड में फिल्मी गाना ‘हम पे ये किसने हरा रंग डाला’ भी बज रहा है। विराट कोहली के डांस मूव्स इस गाने पर एकदम ठीक बैठ रहे हैं।
https://twitter.com/kamaalrkhan/status/1646886832372690944?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1646886832372690944%7Ctwgr%5E0479c4b32b72dfa104c9d1b12be80f323942d830%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.ibc24.in%2Fcity%2Fvirat-kohli-will-be-seen-doing-item-song-in-this-film-1499205.html
इस वीडियो के वायरल होते ही फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान ने वीडियो शेयर कर लिखा- कोहली के डांस स्किल से बेहद इम्प्रेस हूं। इसके साथ ही KRK ने कोहली को ट्वीट के जरिए अपनी फिल्म ‘देशद्रोही-2’ में आइटम डांस का ऑफर भी दे दिया।
Virat Kohli Dance Video : बता दें ‘बिग बॉस’ शो का हिस्सा रहे KRK ने 2008 में फिल्म ‘देशद्रोही’ और 2014 में ‘एक विलेन’ में काम किया। कोहली हाल ही में KKR के खिलाफ मैच के बाद शाहरुख खान से ‘झूमे जो पठान’ गाने पर स्टेप सीखते दिखे थे।


