रैली में दर्दनाक हादसा; करंट लगने से 2 की मौत, 5 झुलसे... – RGH NEWS
देश

रैली में दर्दनाक हादसा; करंट लगने से 2 की मौत, 5 झुलसे…

Maharastra राष्ट्र के पालघर जिले में गुरुवार को अंबेडकर जयंती रैली के बाद घर लौट रहे कई लोग करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई है और पांच से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि यह घटना विरार इलाके में हुई है। उन्होंने आगे बताया कि घटना के बाद डीसीपी और विरार पुलिस के कई अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

 

Maharastraविरार पुलिस ने बताया कि यह घटना उस समय हुई, जब कई लोग अंबेडकर जयंती रैली के बाद लौट रहे थे। उन्होंने कहा, “पालघर जिले के विरार इलाके में करंट लगने से 2 लोगों की मौत हो गई और 5 से अधिक घायल हो गए। यह घटना तब हुई जब वे अंबेडकर जयंती रैली के बाद लौट रहे थे। डीसीपी और विरार पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

 

 

Also read होमगार्ड पदों पर निकली बंपर वैकेंसी: 23,000 तक मिलेगी सैलरी…

 

Related Articles

Back to top button