माफिया अतीक अहमद के बेटे असद का एनकाउंटर में ढेर... – RGH NEWS
देश

माफिया अतीक अहमद के बेटे असद का एनकाउंटर में ढेर…

Umesh Pal Murder माफिया अतीक अहमद के बेटे और उमेश पाल हत्याकांड में शूटर असद का एनकाउंटर कर दिया गया है. इसके साथ ही शूटर मोहम्मद गुलाम भी मारा गया. झांसी में यूपी एसटीएफ के डिप्टी एसपी नवेंदु और डिप्टी एसपी विमल की अगुवाई में पांच लाख के इनामी असद और मोहम्मद गुलाम को ढेर कर दिया गया है. दोनों के पास से पुलिस को विदेशी हथियार मिला है.

एक तरफ उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद और अशरफ को आज कोर्ट में पेश किया जा रहा है. दूसरी तरफ यूपी पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई. यूपी एसटीएफ ने झांसी में अतीक अहमद के बेटे असद को ढेर कर दिया है. इसके साथ ही उमेश पाल की दिनदहाड़े हत्या करने वाला मोहम्मद गुलाम भी मारा गया है. अभी एनकाउंटर की डिटेल आनी बाकी है.

असद और गुलाम ने की उमेश पाल की दिनदहाड़े हत्या

गौरतलब है कि 24 फरवरी को प्रयागराज में राजूपाल हत्याकांड में गवाह उमेश पाल की हत्या कर दी गई थी. उमेश पाल जब अपने घर जा रहे थे, तब गली के बाहर कार से निकलते वक्त उन पर शूटरों ने फायरिंग कर दी थी. इस दौरान बम भी फेंके गए थे. इस हमले में उमेश पाल और उनके दो सरकारी गनर्स की मौत हो गई थी.

 

 

Related Articles

Back to top button