प्रिंसिपल सर की गंदी करतूत: इस बहाने छात्राओं के साथ करता था गंदी हरकत…

Principal used to molest girl students: पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में सीएम राइज स्कूल के प्राचार्य पर दो छात्राओं ने छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया है। छात्राओं का कहना है कि प्राचार्य कैबिन में बुलाकर गलत हरकतें करते हैं। छात्राओं ने प्राचार्य के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है। पुलिस और शिक्षा विभाग इस पूरे मामले की जांच करा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार यह मामला शाह नगर थाना क्षेत्र के सीएम राइज विद्यालय का है। छात्राओं का आरोप है कि विद्यालय में दो बार प्रार्थना होती है और इस दौरान छात्राओं की लाइन सीधी लगाने के बहाने प्राचार्य उन्हें गलत नियत से छूते हैं। छात्राओं ने इसी तरह के कई और भी आरोप लगाए हैं। साथ ही इस मामले की उन्होंने लिखित में शिकायत थाने में की है।
Also read मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 13 अप्रैल को जगदलपुर में ‘भरोसे का सम्मेलन‘ में शामिल होंगे
Principal used to molest girl studentsपुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले की जांच कराई जा रही है। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी ने भी इस मामले की जांच के लिए टीम गठित की है।



