दबंगों ने विवाहिता महिला की लूट ली अबारू, अश्लील वीडियो बनाकर दी धमकी... – RGH NEWS
देश

दबंगों ने विवाहिता महिला की लूट ली अबारू, अश्लील वीडियो बनाकर दी धमकी…

Pratapgarh Gangrape: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ (Pratapgarh) में बन्दूक की नोक पर विवाहिता के साथ गैंगरेप (Gangrape) का मामला सामने आया है, जहां तीन दबंगों ने बारी-बारी महिला से रेप किया और फिर उसका अश्लील वीडियो बना लिया. आरोपियों ने धमकी दी अगर उसने इसकी शिकायत किसी से की तो वो इस वीडियो को सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral) कर देंगे. महिला जब इस मामले की शिकायत करने थाने पहुंची तो उसे वहां से भी भगा दिया गया, जिसके बाद उसने एसपी (SP) से गुहार लगाई, तब कहीं जाकर केस दर्ज हो सका.

 

महिला के मुताबिक 24 अप्रैल को शाम करीब सात बजे वो शौच के लिए गांव के बाग में गई थी, जहां गांव के ही रहने वाले अतुल यादव, सुमित यादव और सुनील यादव पहुंच गए और उन्होंने बंदूक की नोक पर बारी-बारी रेप की वारदात को अंजाम दिया. आरोपियों ने इस दौरान महिला का वीडियो अश्लील वीडियो भी बनाया और धमकी दी अगर उसने इसकी जानकारी अपने पति या घरवालों को दी तो वो उसका वीडियो सोशल मीडिया पर डाल देंगे और उसे बदनाम कर देंगे.

 

Also read 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का इस दिन आएगा परिणाम, ऐसे करें चेक…

 

 

एसपी के निर्देश पर दर्ज हुई शिकायत

Pratapgarh Gangrapeपीड़िता ने घर जाकर जब अपने पति को आपबीती बताई तो दोनों कंधई थाने पहुंचे और शिकायती पत्र देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की, लेकिन वहां भी पुलिसवालों ने उन्हें थाने से भगा दिया. जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया. तब कही जाकर एसपी के निर्देश पर पीड़िता की शिकायत दर्ज की गई. एसपी ने थानेदार को इस मामले में लापरवाही बरतने

Related Articles

Back to top button