BECIL ने पेशेंट केयर मैनेजर समेत कई पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन…

BECIL Recruitment 2023: बेसिल में विभिन्न पदों पर वैकेंसी निकली है. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने जा रही है. ऐसे में आपके पास सरकारी नौकरी पाने का आखिरी मौका है. दरअसल, ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) में डाटा एंट्री ऑपरेटर, पेशेंट केयर मैनेजर, कॉर्डिनेटर और रेडियोग्राफर समेत कई पदों पर भर्तियां की जाएंगी. इन पदों पर आवेदन के लिए कैंडिडेट्स के पास केवल कल तक का समय है. कैंडिडेट्स बेसिल की ऑफिशियल वेबसाइट becil.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
इस डेट तक करें अप्लाई
इस भर्ती अभियान के माध्यम से संगठन में कुल 155 पदों को भरा जाना है. इनमें से डाटा एंट्री ऑपरेटर के 50 पद, पेशेंट केयर मैनेजर के 10 पद, पेशेंट केयर कोर्डिनेटर के 25 पद, रेडियोग्राफर के 50 पद और मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट के 20 पदों पर नियुक्तियां होनी हैं.
जरूरी योग्यता
भर्ती के लिए जरूरी योग्यता और आयु सीमा से संबंधित जानकारी के लिए अभ्यर्थी इसका नोटिफिकेशन चेक करें.
सिलेक्शन प्रोसेस
इन विभिन्न पदों पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का सिलेक्शन तीन राउंड्स में उनकी परफॉर्मेंस के आधार पर किया जाएगा. इसमें स्किल टेस्ट, इंटरव्यू और इंटरेक्शन राउंड शामिल है.
इतनी लगेगी एप्लीकेशन फीस
एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस/पीएच कैटेगरी के कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क के तौर पर 531 रुपये का भुगतान करना होगा. जबकि, अन्य सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क 885 रुपये निर्धारित है.
Also read Petrol-Diesel हो जाएगा और महंगा, सरकार ने दे दी ये जानकारी!
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
BECIL Recruitment 2023:सबसे पहले बेसिल की ऑफिशियल वेबसाइट becilregistration.com पर जाएं.
होमपेज पर ‘न्यू रजिस्ट्रेशन’ पर जाएं और खुद को रजिस्टर करें.
अब पोर्टल पर लॉगिन करके अपना आवेदन फॉर्म भरना होगा.
इसके बाद अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर दें.
अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें.
फॉर्म डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट ले लें.


