देश

ससुराल में कदम रखते ही उड़ गए दुल्हन के होश, सामने आई दूल्हे की ऐसी सच्चाई

सात फेरे लेने के बाद दुल्हन हंसी-खुशी अपने ससुराल पहुंच गई। लेकिन ससुराल में कदम रखते ही दूल्हे की सच्चाई का पता चलते ही उनके होश उड़ गए। इसके बाद दुल्हन ने पुलिस थाने का दरवाजा खटखटाया। तहरीर के आधार पर पति सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामला उत्तर प्रदेश के एटा जिले के मामला पिलुआ थाना क्षेत्र है।

मिली जानकारी के अनुसार पिलुआ थाना क्षेत्र के नगला दुबे गांव निवासी अमरपाल सिंह की पुत्री कल्पना ने रिपोर्ट लिखाई है कि 16 जून 2019 को शादी अजय कुमार निवासी नगला केहरी थाना बेवर जिला मैनपुरी से हुई। शादी में पिता ने काफी दान-दहेज दिया। जब ससुराल पहुंची तो पता चला कि अजय की पहले भी एक शादी आरती निवासी ऊसराहार जिला मैनपुरी के साथ हो चुकी है।

दहेज के लिए भी करते थे परेशान

इसके बाद सास सियादेवी और ननद साधना पत्नी विनोद कुमार निवासी न्यू सुरक्षा विहार कॉलोनी ग्वालियर रोड आगरा ने कम दहेज लाने का ताना मारना शुरू कर दिया। स्कॉर्पियो कार लाने का दबाव बनाया। आरोप है कि झूठ बोलकर दूसरी शादी करने का विरोध किया तो पति व अन्य लोगों ने पिटाई भी की। थानाध्यक्ष पिलुआ दिनेश सिंह ने बताया कि शिकायत एसएसपी से दी गई थी। उनके आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button