मुख्यमंत्री ने गुरू तेगबहादुर की जयंती पर उन्हें किया नमन – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

मुख्यमंत्री ने गुरू तेगबहादुर की जयंती पर उन्हें किया नमन

रायपुर, 10 अप्रैल 2023

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सिख धर्म के नवें गुरू श्री तेग बहादुर साहब की 11 अप्रैल को जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने कहा है कि सत्य और धर्म के लिए तेग बहादुर साहब ने अपना सर्वाेच्च बलिदान दिया। उन्होंने समाज में फैले अंधविश्वास और कुरीतियों की घोर आलोचना की और सामाजिक हित के कई काम किए। मानवीय मूल्यों के लिए उनके द्वारा स्थापित सिद्धांत और आदर्श हमें सदा राह दिखाते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button