IPL 2023 में कहर मचा रहा ये खूंखार बल्लेबाज, वर्ल्ड कप में बनेगा रोहित का ओपनिंग पार्टनर!

IPL 2023 News: IPL 2023 में इन दिनों एक बल्लेबाज अपने बल्ले से जमकर कहर मचा रहा है. इस बल्लेबाज की ताबड़तोड़ बैटिंग ने सेलेक्टर्स ने नींद उड़ा दी है. अपनी कातिलाना बैटिंग से गदर मचा रहे इस बल्लेबाज ने वर्ल्ड कप 2023 में सेलेक्शन के लिए अपना दावा ठोका है. वर्ल्ड कप 2023 में ये बल्लेबाज कप्तान रोहित शर्मा का ओपनिंग पार्टनर भी बन सकता है. वर्ल्ड कप 2023 में ये खिलाड़ी विरोधी टीमों को अकेले दम पर तहस-नहस करने के लिए तैयार है. टीम इंडिया का ये खतरनाक खिलाड़ी वर्ल्ड कप 2023 में विरोधी टीमों के लिए सबसे बड़ा दुश्मन साबित होगा.
IPL 2023 में कहर मचा रहा ये खूंखार बल्लेबाज
IPL 2023 में शिखर धवन का बल्ला जमकर आग उगल रहा है. आईपीएल 2023 में अभी तक खेले गए अपने शुरुआती तीन मैचों में शिखर धवन ने 40 रन, नाबाद 86 रन और नाबाद 99 रन के स्कोर बनाए हैं. शिखर धवन ने 3 मैचों में कुल 255 रन बनाए हैं और फिलहाल उन्होंने ऑरेंज कैप पर भी कब्जा जमाया हुआ है. शिखर धवन ने अपनी बेहतरीन फॉर्म से वर्ल्ड कप 2023 में सेलेक्शन के लिए दावा ठोका है. ‘गब्बर’ के नाम से मशहूर भारत के तूफानी ओपनर शिखर धवन जब क्रीज पर बल्लेबाजी के लिए उतरते हैं, तो अपनी तूफानी पारी से विरोधी टीम के खेमे में तबाही मचाकर रख देते हैं. वनडे क्रिकेट में शिखर धवन के टैलेंट का कोई जवाब नहीं है.
वर्ल्ड कप 2023 में बनेगा रोहित का ओपनिंग पार्टनर!
शिखर धवन और रोहित शर्मा की जोड़ी वर्ल्ड कप 2023 में गदर मचाने के लिए तैयार है. शिखर धवन एक बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और ऐसे में उनका रोहित शर्मा के साथ वर्ल्ड कप 2023 में ओपनिंग के लिए उतरना टीम इंडिया को अच्छा बैलेंस देगा. शिखर धवन और रोहित शर्मा अगर ओपनिंग करते हैं, तो केएल राहुल को नंबर 5 पर बल्लेबाजी के लिए उतारा जाएगा.


