देश

डायन होने के शक में महिला का अपहरण कर उतारा मौत के घाट, 8 गिरफ्तार…

Tripura अगरतला (आईएएनएस)| त्रिपुरा के खोवई जिले में एक 45 वर्षीय आदिवासी महिला के ‘डायन’ होने के संदेह में उसका अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने कौशल्या घाटवाल का अपहरण कर लिया, उसकी हत्या कर दी और उसके शव को चंपाहोर पुलिस थाने के तहत लेंगटीबाड़ी गांव में एक परित्यक्त टैंक में फेंक दिया।
घटना गुरुवार रात की है। पुलिस ने शव बरामद कर शुक्रवार देर रात सभी आठों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों में पीड़िता की सास-ससुर और पति भी शामिल है, जो इस मामले के मुख्य आरोपी है।

 

 

Also read दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक से जा टकराई कार, एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत….

 

Tripuraपुलिस प्रवक्ता और सहायक पुलिस महानिरीक्षक ज्योतिस्मान दास चौधरी ने कहा कि स्थानीय अदालत ने आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
गौरतलब है कि जादू-टोना, काला जादू पूर्वोत्तर क्षेत्र में काफी प्रचलित है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button