दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक से जा टकराई कार, एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत.... – RGH NEWS
देश

दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक से जा टकराई कार, एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत….

बलरामपुर: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में भीषण सड़क हादसा हो गया. बलरामपुर के श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र के गालिबपुर गांव के पास कार और ट्रक के बीच टक्कर हो गई. इस हादसे में पति-पत्नी समेत चार बच्चों की मौत हो गई. शुरुआती जानकारी के अनुसार यह हादसा शुक्रवार देर रात हुआ है. कार में सवार लोग नैनीताल से अपने घर देवरिया जा रहे थे. ड्राइविंग के दौरान कार चालक को नींद आने की वजह से यह हादसा हुआ है.

यह टक्कर इतनी तेज थी की कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई है. कार में सवार पूरा परिवार खत्म हो गया. पुलिस ने बताया कि कार में पति-पत्नी समेत 4 बच्चे कार में सवार थे. सभी की इस हादसे में जान चली गई है. हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के नामों की पहचान की जा रही है.

 

Also read मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गुरु नानक सरोवर स्थित मिलेट्स कैफे का किया लोकार्पण

 

 

 

आधार कार्ड से पुलिस कर रही मृतकों की पहचान

बलरामपुरमीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस को दुर्घटनाग्रस्त कार से एक आधार कार्ड बरामाद हुआ है. यह आधार कार्ड सोनू साहू नाम के व्यक्ति का है. पुलिस आधार कार्ड में लिखे पते के अनुसार परिवार जनों को दुर्घटना की जानकारी दे दी है. जब परिवार के लोग घटना स्थल पर आएंगे. तब ही शवों से संबंधित और अधिक जानकारी इकट्ठा की जा सकेगी. पुलिस ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार स्विफ्ट डिजायर है.

Related Articles

Back to top button