देश
टीएसआरटीसी की इलेक्ट्रिक बस में लगी आग, बाल–बाल बच्चे यात्री…

Hyderabad हैदराबाद में तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (टीएसआरटीसी) की एक इलेक्ट्रिक बस में शुक्रवार को आग लग गई। यह घटना बेगमपेट हवाई अड्डे के पास उस समय हुई, जब सिटी बस शमशाबाद से जुबली बस स्टेशन जा रही थी।
इंजन में धुआं देखकर बस चालक ने बस रोक दी और यात्रियों को इसकी सूचना दी। सभी यात्री सुरक्षित बस से उतर गए।
दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। अधिकारियों ने कहा कि बस का केवल एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है।
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। टीएसआरटीसी के अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।
Also read पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 64 पुलिसकर्मियों का IPS संतोष सिंह ने किया तबादला….



