गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल किरोड़ीमल नगर ,जब भरभरा कर गिरने लगी स्कूल की छत... टल गया बड़ा हादसा... – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल किरोड़ीमल नगर ,जब भरभरा कर गिरने लगी स्कूल की छत… टल गया बड़ा हादसा…

गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल किरोड़ीमल नगर ,जब भरभरा कर गिरने लगी स्कूल की छत… टल गया बड़ा हादसा…

RGHNEWA प्रशांत तिवारी रायगढ़ किरोड़ीमल नगर। एक सरकारी विद्यालय भवन की छत अचानक भरभरा कर गिरने लगी वह तो गनीमत था कि कोविड-19 चल रहा है और स्कूल में विद्यार्थी नहीं है विद्यालय का स्टाफ भी उस स्थान पर मौजूद नहीं थे वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था।

यह तस्वीर रायगढ़ जिले के किरोड़ीमल नगर की है जहां स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल का भवन अपने निर्माण जर्जर हो चला है। आलम यह है कि इसकी छत की परतें गिरने लगी है। सोमवार को भी यहां कुछ ऐसा ही दृश्य देखने को मिला जिसे देखकर यह समझा जा सकता है कि यहां पढ़ने वाले बच्चों और शिक्षक की स्टाफ पर कितना बड़ा खतरा मंडरा रहा है।

क्या है पूरा माजरा

किरोड़ीमल नगर का एक मात्र शासकीय विद्यालय का छत जर्जर हो चुका है दिनांक 10.8.2020 को सायं 4 बजे तक विद्यालय में प्रवेश कार्य सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए प्रवेश दिया जा रहा था सायं 4 बजे प्रवेश कार्य पूर्ण कर विद्यालय के कर्मचारी अपनी दस्तावेज समेट रहे थे कि भवन की छत का एक हिस्सा भर -भरा कर गिर पड़ा। यहाँ यह बताना आवश्यक होगा कि इस भवन में दो पालियों में माध्यमिक तथा हायर सेकेंडरी में 1302 विद्यार्थी अध्ययन करते है । समय रहते यदि सुधार नही हुआ तो आगे कोई दुर्घटना भी घटित हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button