कोरोना के बढ़ते मामलों पर सरकार अलर्ट, आज स्वास्थ्य मंत्रियों की होगी बड़ी बैठक…

Coronavirus देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों (Coronavirus Cases in India) को देखते हुए केंद्र सरकार अलर्ट मोड पर है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया (Mansukh Mandviya) शुक्रवार को कोरोना वायरस की स्थिति और तैयारियों का जायजा लेने के लिए बैठक करेंगे. स्वास्थ्य मंत्री की ये बैठक शुक्रवार को दोपहर 12 बजे होगी. इसमें राज्यों के स्वास्थ्य मंत्री शामिल होंगे. इस बैठक में कोरोना की स्थिति, उसके हालात और राज्य सरकारों की तैयारियों को लेकर चर्चा होगी. पिछले कुछ दिनों से देश के कई राज्यों में कोरोना के केस में बढ़ोतरी हुई है जिसकी वजह से केंद्र सरकार एलर्ट मोड में है.
बता दें भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,335 नए मामले आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,47,39,054 हो गई है. पिछले 195 दिन में सामने आए ये सर्वाधिक दैनिक मामले हैं. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 25,587 पर पहुंच गई है. देश में पिछले साल 23 सितंबर को संक्रमण के 5,383 दैनिक मामले सामने आए थे.
25 हजार लोगों का जारी है इलाज
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से कर्नाटक तथा महाराष्ट्र में दो-दो और केरल तथा पंजाब में एक-एक मरीज की मौत के बाद देश में मृतक संख्या बढ़कर 5,30,929 हो गई. वहीं, संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले मरीजों की सूची में सात नाम और जोड़े हैं.
Also read Railway Jobs 2023: रेलवे में निकली है बंपर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन…
Coronavirusदेश में अभी 25,587 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.6 प्रतिशत है. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.75 प्रतिशत है. देश में संक्रमण की दैनिक दर 3.32 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 2.89 प्रतिशत है. अभी तक कुल 4,41,82,538 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है.


