आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए खुशखबरी, बढ़ेगा मानदेय और पेंशन! – RGH NEWS
देश

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए खुशखबरी, बढ़ेगा मानदेय और पेंशन!

pension of Anganwadi workers will increase सागर। 23 दिनों से चल रही आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ की प्रदेश स्तरीय हड़ताल स्थगित कर दी गयी है। सागर में नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह के आश्वासन के बाद आंगनवाड़ी संघ ने एक माह के लिए हड़ताल स्थगित की है। सागर में आंगनवाड़ी संघ की प्रदेश संगठन पदाधिकारी और कई जिला अध्यक्षो की मौजूदगी के बीच पहुँचे मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सीएम का संदेश है की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता धैर्य रखें सब अच्छा होगा। हड़ताल के दौरान अनुपस्थिति का कोई मानदेय नहीं काटा जाएगा।

Read more: असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का शानदार मौका, यहां निकली है छप्पड़ फाड़ भर्तियां

pension of Anganwadi workers will increase बता दें स्थाईकरण, मानदेय बढ़ाने और पेंशन की मांग को लेकर पिछले 23 दिनों से प्रदेश स्तरीय हड़ताल पर बैठी थी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ ने सागर में नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह के आश्वासन के बाद हड़ताल स्थगित कर दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का संदेश लेकर हड़ताली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ के बीच पहुँचे मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि अभी तक आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ को जो भी दिया है। वह हमने ही दिया है और आगे भी देंगे, लेकिन यह चुनाव का समय है। कई संगठन अपनी-अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे है। इसलिए मुख्यमंत्री का कहना है कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ की मांग जायज और न्याय संगत है, लेकिन धैर्य रखें जो होगा अच्छा होगा। मंत्री के आश्वासन के बाद आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संघ ने एक माह तक हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया। प्रदेश के कई जिलों की जिलाध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सागर पहुँची थी।

 

Related Articles

Back to top button