CG में आज और कल बारिश के आसार; मौसम विभाग ने जताई ये आशंका.... – RGH NEWS
देश

CG में आज और कल बारिश के आसार; मौसम विभाग ने जताई ये आशंका….

CG Weather update दो द्रोणिकाओं से छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है. मौसम विभाग ने गुरुवार-शुक्रवार तक प्रदेश में अंधड़ के साथ हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है. बुधवार को जगदलपुर समेत बस्तर में कई जगह अच्छी बारिश हुई

 

मौसम विज्ञान केंद्र लालपुर के वैज्ञानिकों के अनुसार एक द्रोणिका छत्तीसगढ़ के मध्य भाग से दक्षिण तमिलनाडु तक 0.9 किमी ऊंचाई पर बनी हुई है. दूसरी उत्तर-पूर्व बंग्लादेश से उत्तरी ओडिशा तक 0.9 किमी की ऊंचाई तक है. दोनों ही छत्तीसगढ़ से गुजर रही है इसलिए प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से काफी नमी आ रही है. अगले 48 घंटे के दौरान प्रदेश में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश होगी.

 

Also read कथावाचक अनिरुद्धाचार्य को मिली बम से उड़ने की धमकी…

 

 

बारिश से रबी फसल को नुकसान

CG Weather updateकृषि विशेषज्ञों के अनुसार बेमौसम बारिश के कारण रबी की फसल खासकर गेहूं व चना को काफी नुकसान हो रहा है. दोनों ही फसलों को काटने का समय आ गया है. अगर ये खेत में कटकर छोड़े गए हैं, तो भी नुकसान है. बारिश से खेतों में पानी भरने का खतरा है, ऐसे में सब्जी को नुकसान हो सकता है

Related Articles

Back to top button