कथावाचक अनिरुद्धाचार्य को मिली बम से उड़ने की धमकी... – RGH NEWS
देश

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य को मिली बम से उड़ने की धमकी…

Threat To Aniruddhacharya: मथुरा के मशहूर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य (Aniruddhacharya) को जान से मारने की धमकी दी गई है. अज्ञात शख्स ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है. कथावाचक को धमकी भरा खत मिला है. कथावाचक अनिरुद्धाचार्य को पहले भी धमकी मिल चुकी है. इस मामले में अज्ञात शख्स के खिलाफ वृंदावन कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है. पुलिस का कहना है कि उन्होंने केस दर्ज करके कथावाचक अनिरुद्धाचार्य को मिली धमकी के मामले की जांच शुरू कर दी है. इसके पीछे जो भी है उसका पता लगाया जा रहा है. दोषी को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी.

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य को मिली धमकी

मथुरा पुलिस ने दर्ज की FIR

 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस वक्त कथावाचक अनिरुद्धाचार्य मध्य प्रदेश के इंदौर में कथा सुना रहे हैं. हालांकि, मथुरा पुलिस ने कथित धमकी भरे खत के आधार पर अज्ञात शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. बताया जा रहा है कि अनिरुद्धाचार्य को पहले भी धमकियां मिल चुकी हैं.

 

 

Also Read उत्तरकाशी में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.40 रही तीव्रता….

 

पत्र में लिखी है ये बात

 

Threat To Aniruddhacharyaधमकी भरे पत्र में ये भी लिखा है कि हथियारों से लैस आदमी उन पर नजर बनाए हुए हैं. जान लीजिए कि कथावाचक अनिरुद्धाचार्य काफी मशहूर हैं. उन्हें बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री का करीबी माना जाता है. बड़ी संख्या में लोग कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की कथा सुनने आते हैं.

 

Related Articles

Back to top button