हनुमान जयंती पर केंद्र की राज्यों को एडवाइजरी, राज्यों को दिए निर्देश…

Hanuman Jayanti Advisory: रामनवमी पर बिहार और पश्चिम बंगाल के कई जिलों में हुई हिंसा को लेकर केंद्र सरकार सतर्क हो गई है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अब हनुमान जयंती को लेकर एक एडवाइजरी जारी की है. इस एडवाइजरी में गृह मंत्रालय ने हनुमान जयंती की तैयारियों को लेकर सभी राज्य सरकारों को सतर्क रहने को कहा है. कल पूरे देश में हनुमान जयंती का आयोजन किया जाएगा.
गृह मंत्रालय कार्यालय ने ट्वीट में बताया कि गृह मंत्रालय ने राज्य सरकारों को कानून और व्यवस्था बनाए रखने, त्योहार का शांतिपूर्ण पालन करने और समाज में सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने वाले लोगों की निगरानी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है.
बता दें कि हनुमान जयंती को लेकर दिल्ली पुलिस भी सतर्क हो गई है. दिल्ली पुलिस के जवानों ने हनुमान जयंती से पहले आज जहांगीरपुरी इलाके में फ्लैग मार्च निकाला. जहांगीरपुरी में दिल्ली पुलिस के अलावा पैरा मिलिट्री फोर्स के जवान भी मौजूद हैं. पिछले साल जहागीरपुरी क्षेत्र के जी ब्लॉक में हनुमान जयंती की शोभा यात्रा पर हुए पथराव के बाद दंगा भड़क गया था. उस वक्त शोभा यात्रा एक मस्जिद के सामने से निकाली जा रही थी.
Also read मां ने की थी छह माह के मासूम बच्चे की हत्या! वजह जानकर पुलिस भी हो गई हैरान…
Hanuman Jayanti Advisoryगौरतलब है कि हनुमान जयंती को लेकर आज कलकत्ता हाई कोर्ट ने भी पश्चिम बंगाल सरकार को निर्देश जारी किए हैं. कलकत्ता हाई कोर्ट ने कहा कि बंगाल सरकार राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कायम रखे और केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती करे. गौर करने वाली बात यह है कि हाई कोर्ट ने साफ कहा है कि जिन इलाकों में हिंसा के बाद धारा 144 लागू की गई, वहां शोभा यात्रा न निकाली जाए



