मंदिर के टैंक में डूबकर 5 बच्चों की दर्दनाक मौत... – RGH NEWS
देश

मंदिर के टैंक में डूबकर 5 बच्चों की दर्दनाक मौत…

Chennai चेन्नई से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां एक मंदिर के टैंक में पांच बच्चों की डूबने से मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना के वक्त पूजा की रस्में चल रहीं थीं। पुलिस ने पांचों बच्चों के शव बरामद कर लिया है। मामले की जांच चल रही है। खबर अपडेट की जारी है…

हालांकि हादसा के कारण क्या थे. इसको लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है. वहीं मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. हादसे की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई.बता दें कि दो दिन पहले राजस्थान के चूरू में भी एक दर्दनाक घटना घटी थी. यहां के सरदारशहर थाना क्षेत्र में एक मां ने अपने दो बच्चों को पानी से भरे कुंड में धक्का देकर मार डाला था. मृतक बच्चों में तीन साल की बच्ची और सात महीने का बच्चा शामिल था. वहीं रामनवमी के दिन इंदौर के मंदिर में बावड़ी गिरने से बड़ा हादसा हो गया था, जिसमें कई लोगों की जान चली गई थी.

 

Also read आम लोगों को लगा बड़ा झटका! कल से बढ़ने वाली है आपके लोन की EMI….

 

Related Articles

Back to top button