आम लोगों को लगा बड़ा झटका! कल से बढ़ने वाली है आपके लोन की EMI.... – RGH NEWS
बिजनेस

आम लोगों को लगा बड़ा झटका! कल से बढ़ने वाली है आपके लोन की EMI….

RBI Monetary Policy जल्द ही आपकी जेब पर बोझ बढ़ने वाला है. आपकी EMI बढ़ सकती है. साथ ही आपके पर्सनल लोन, होम लोन, कार के लोन पर इंटरेस्ट रेट में बढ़ोतरी हो सकती है. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी की मीटिंग शुरू हो चुकी है. 3 दिन चलने वाली इस मीटिंग का आज दूसरा दिन है. इसपर कल फैसला आ सकता है.

 

RBI अप्रैल की पहली तिमाही में महंगाई पर लगाम लगाने के लिए रेपो रेट में इजाफा कर सकती है. इस बार अनुमान के मुताबिक, RBI एक बार फिर 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकता है. खुदरा महंगाई के छह फीसदी के संतोषजनक स्तर से ऊपर बने रहने और अमेरिकी फेड रिजर्व समेत कई केंद्रीय बैंकों के रेपो रेट में बढ़ोतरी के बीच RBI भी ये फैसला कर सकता है.

 

बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ

बता दें, RBI पिछले साल मई 2022 से लगातार ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर रहा है. इसलिए कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार भी मीटिंग के बाद रेट हाइक हो सकती है. तीन दिन तक चलने वाली यह बैठक कल यानी 6 अप्रैल को फैसले के साथ खत्म होगी.

 

अब तक 4 से बढ़कर 6.50% हो गया रेपो रेट

महंगाई पर लगाम लगाने के लिए RBI ने मई 2022 से नीतिगत ब्याज दर बढ़ाने का रुख अपनाया हुआ है. इस दौरान रेपो रेट 4 परसेंट से बढ़कर 6.50 परसेंट हो गई है. आखिरी बार साल फरवरी में MPC बैठक के बाद 0.25 परसेंट की बढ़ोतरी कर सकता है. एक्सिस बैंक के चीफ इकोनॉमिस्ट सौगत भट्टाचार्य ने मीडिया से मुखातिब होकर कहा था कि वो आखिरी बार 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी की उम्मीद कर रहे हैं.

 

Also read Gold Price Today: आसमान पर पहुंचे सोने-चांदी के रेट, जानिए 10 ग्राम का भाव…

 

 

 

इस साल 6 बार होगी MPC मीटिंग

RBI Monetary Policyइस बार फाइनेंशियल ईयर 2023-24 में भारतीय रिजर्व बैंक 6 बार MPC मीटिंग कर सकता है. बता दें, हाल ही में US फेड रिजर्व, यूरोपियन सेंट्रल बैंक और बैंक ऑफ इंग्लैंड समेत कई देशों के बैंकों ने महंगाई पर काबू पाने के लिए ब्याज दरों में बढ़ोतरी का फैसला लिया है. इसको धध्यान में रखते हुए RBI भी रेपो रेट में बढ़ोतरी कर सकता है.

Related Articles

Back to top button