सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड में निकलीं बंपर वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन….

CCL Recruitment 2023: कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) ने बंपर वैकेंसी निकाली है. इसके लिए योग्य अभ्यर्थियों के आवेदन मांगे गए हैं. सीसीएल में टेक्नीशियन और माइनिंग सरदार समेत अन्य पदों के लिए 300 से ज्यादा रिक्तियां हैं. कैंडिडेट्स इसकी ऑफिशियल वेबसाइट centralcoalfields.in पर जाकर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
आवेदन की लास्ट डेट
वैकेंसी डिटेल
सेंट्रल कोल फील्ड्स लिमिटेड ने एससी, एसटी और ओबीसी कैटेगरी उम्मीदवारों के लिए एक विशेष भर्ती अभियान में विभिन्न पदों पर कुल 330 नियुक्तियां की जाएंगी. टेक्नीशियन (इलेक्ट्रिकल) के 126, डिप्टी सर्वेयर के 20, माइनिंग सरदार के 77 और असिस्टेंट फोरमैन के 107 पद शामिल हैं.
एप्लीकेशन फीस
ओबीसी कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये निर्धारित है. जबकि, एससीटी/एसटी कैंडिडेट्स को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है.
आयु सीमा
इन विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा 35 साल है. जबकि, ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 33 साल है. इच्छुक अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें. भर्ती के लिए फॉर्म केवल ऑनलाइन जमा किए जाएंगे.
चयन प्रक्रिया
प्राप्त आवेदनों के आधार पर योग्य कैंडिडेट्स को रांची जमशेदपुर, धनबाद और हजारीबाग में सीबीटी में उपस्थित होना होगा. सीबीटी टेस्ट की तारीख 5 मई 2023 है. इसका सटीक शेड्यूल ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा.
Also read Rashifal 05 April: इन राशियों पर आज बजरंग बली की बरसेगी कृपा, पढ़ें अपना राशिफल…
ऐसे भरें सीसीएल भर्ती 2023 के लिए आवेदन
CCL Recruitment 2023सबसे पहले इसकी वेबसाइट पर www.centralcoalfields.in पर जाएं.
यहां होम पेज पर करियर सेक्शन में जाएं.
यहां “अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए विशेष भर्ती अभियान” पर लिंक पर क्लिक करें.
आवेदन पत्र को सावधानीपूर्वक भरें.
सभी डिटेल्स चेक करें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें.
भविष्य के संदर्भ के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट ले लें.



