छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग की चेतावनी, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी…

छत्तीसगढ़ का मौसम 
CG News छत्तीसगढ़ में भी मौसम ने आज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. विभाग के मुताबिक आज राजधानी रायपुर बिलासपुर सहित कई जगहों पर बारिश की संभावना है. इसके अलावा प्रदेश के कई जिलों में आज बादल छाने के साथ आंधी चलने की भी संभावना है.

 

इसलिए बदलेगा मौसम
दोनों राज्यों के अगर पिछले 24 घंटो की बात करें तो पिछले दिनों के मुताबिक बारिश से लोगों को राहत मिली थी. मगर आज फिर राज्य के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाली 7 तारीख तक एक

 

पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा जो पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा. जिसकी वजह से प्रदेश के मौसम में परिवर्तन होगा और बारिश के अलावा प्रदेश भर में बादल छाए रहेंगे.

 

लगातार बदल रहे मौसम की वजह से किसानों को काफी ज्यादा परेशानियां उठानी पड़ रही है. फसलों को काफी ज्यादा नुकसान हो रहा है. मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम राजस्थान और उसके आसपास 1.5 किमी ऊंचाई तक है। उत्तर दक्षिण द्रोणिका विदर्भ से दक्षिण तमिलनाडु तक 0.9 किमी ऊंचाई तक है। इसके प्रभाव से मंगलवार को प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार बने हुए हैं।

 

Also Read छत्तीसगढ़ के गर्ल्स हॉस्टल में 19 छात्राएं कोरोना संक्रमित: प्रदेश में पॉजेटिविटी रेट 4 से हुई पार….

 

 

CG News यह रहा तापमान

रायपुर 36.6 23.2

बिलासपुर 37.0 20.6

अंबिकापुर 32.2 16.4

पेंड्रा रोड 34.0 17.0

जगदलपुर 33.0 21.

ख़बर शेयर करें:

Back to top button