CG News: बाराती बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर से एक की मौत, 80 से ज्यादा लोग घायल.... – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG News: बाराती बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर से एक की मौत, 80 से ज्यादा लोग घायल….

CG News: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में आज सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहाँ बरपाली के पास बाराती बस और ट्रक में भिड़ंत हो गई. हादसे में एक की मौत हुई है. वहीं 80 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं. सभी घायलों को बिलाईगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गिधौरी, कसडोल समेत निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. इनमें कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

 

 

Also Read जूनियर असिस्टेंट टाइपिस्ट पदों पर हो रही भर्ती, ऐसे करें आवेदन…

 

CG Newsघटना की सूचना मिलते ही गिधौरी पुलिस मौके पर पहुंची. बताया जा रहा कि पचरी गांव से बारात कुर्रा रायपुर गए थे, तभी वापसी के दौरान यह हादसा हो गया. गिधौरी पुलिस घायलों को अस्पताल पहुंचाया. एक की मौत हुई है. मृतक का नाम बसंत कुमार साहू बताया जा रहा. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Related Articles

Back to top button