*✍️कोरोना संक्रमण के चलते रायगढ़ पूर्वांचल का एकमात्र शासकीय आयुर्वेद औषधालय में लगा ताला, आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति पर भरोसा रखने वाले मरीज भटक रहे हैं✍️* – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️कोरोना संक्रमण के चलते रायगढ़ पूर्वांचल का एकमात्र शासकीय आयुर्वेद औषधालय में लगा ताला, आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति पर भरोसा रखने वाले मरीज भटक रहे हैं✍️*

 

RGHNEWS प्रशांत तिवारी रायगढ़। आयुष विभाग द्वारा संचालित रायगढ़ पूर्वी अंचल का एकमात्र शासकीय आयुर्वेद औषधालय महापल्ली में स्थापित है। यहां पर आयुष चिकित्सा पद्धति से इलाज कराने मरीज बहुतायत में आते हैं। राज्य सरकार के आयुष विभाग की ओर से निःशुल्क आयुर्वेदिक दवा व उपाय का लाभ पूर्वांचल के लोगों को मिलता रहा है। यहां एक आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी ,कंपाउंडर व भृत्य काम करते हैं।  कोरोना संक्रमण के चलते एक  जून से अब तक इस औषधालय में पदस्थ तीनो कर्मचारियों की ड्यूटी रायगढ़ में विभिन्न स्थानों में लगा दी गई है जिससे इस औषधालय में अब ताला लटका हुआ है । आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति पर भरोसा रखने वाले मरीज अब दर दर भटक रहे हैं।इस औषधालय में पदस्थ डॉ सुभाष झा ने बताया कि पूरे स्टाफ की ड्यूटी रायगढ़ में कोविड19 के लिए अलग अलग स्थानों पर लगाया गया है जिसके कारण यह स्थिति निर्मित हुआ है। वही जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ पटेल से जब चर्चा की गई तो उनका कहना था कि यह जिला चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देश पर हुआ है।डॉ पटेल ने कहा कि वह अब इस समस्या से मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अवगत करवाया जा कर व्यवस्था बनाया जाएगा ताकि औषधालय बन्द न हो ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button