देश

छत्तीसगढ़ में बेलगाम डंफर ने 06 मासूम बच्चियों को कुचला, 02 की मौत…

CG News सारंगढ़ में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में तेज रफ्तार डंपर ने 6 मासूम बालिकाओं को कुचल दिया है। इस दर्दनाक हादसे में दो बच्चियों की मौत हो गई है, एक गंभीर रूप से घायल है तो वहीं तीन बालिकाओं को चोटें लगी हैं वे खतरे से बाहर है। घटना सारंगढ़ थाना क्षेत्र की है।

 

जानकारी के मुताबिक सारंगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बटाऊपाली (ब) में सिदार मोहल्ले की छ: बच्चियां किसी पुजाई कार्यक्रम मे आईं थीं, जो आज सुबह करीब 7:30 बजे नहाने के लिए दानसरा से सालर के बीच बटाऊंपाली (ब) में नेशनल हाईवे रोड के किनारे पैदल तालाब जा रही थीं, इसी दौरान एक तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित हो गई और उसने सभी को चपेट में ले लिया। दुर्घटना को अंजाम देने के पश्चात डंपर चालक फरार हो गया। हृदय विदारक दुर्घटना देख प्रत्यक्षदर्शियों और ग्रामीणों में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने बच्चियों को आनन-फानन में सारंगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया।

 

 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक दो बच्चों की मौत हो गयी है और एक की हालत गंभीर बताई जा रही है जिसे इलाज हेतु रायगढ़ रिफर किया गया है। बाकी 3 बच्चियां घायल हैं लेकिन खतरे से बाहर है। डंफर की चपेट में आए बच्चियों में राखी सिदार (17 वर्ष), कविता सिदार (10 वर्ष), अंजू सिदार (16 वर्ष), भारती सिदार (1 वर्ष), डिंकी सिदार (10 वर्ष) और अंतरा सिदार (13 वर्ष) है।

 

 

Also Read Raigarh News: सहारा के फरार सेक्टर मैनेजर को भगोड़ा घोषित कर होगी सम्पत्ति कुर्की की कार्रवाई…

 

CG Newsसड़क हादसे के पश्चात ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामवासियों और परिजनों ने नेशनल हाईवे में चक्का जाम कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। दुर्घटना और चक्का जाम की सूचना पर प्रशासन की और पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची है।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button