देश

तबाही! भूकंप के जोरदार झटके, 6.8 रही तीव्रता,14 लोगों की मौत…

साउथ अमेरिकी देश इक्वाडोर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.8 रही। 13 लोगों की मौत हो गई। US जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप का सबसे ज्यादा असर गुयास में हुआ। ये कोस्टल इलाका है। भूकंप का केंद्र यहां से 80 किलोमीटर दूर ग्वायाक्विल शहर में था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमारतों को काफी नुकसान पहुंचा है। कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। भूकंप इतना तेज था कि इसके झटके पड़ोसी देश पेरू में भी महसूस किए गए। कई घर तबाह हो गए। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक, इक्वाडोर में 12 लोगों की मौत हुई है। पेरू में 1 व्यक्ति की जान गई है।

 

लोगों ने सोशल मीडिया पर भूकंप के बाद की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। इनमें भारी नुकसान देखा जा सकता है।

राजधानी क्विटो में भी झटके महसूस हुए। यहां लोग अपनी जान बचाने के लिए भागते नजर आए।
राजधानी क्विटो में भी झटके महसूस हुए। यहां लोग अपनी जान बचाने के लिए भागते नजर आए।
गुयास के एक शॉपिंग मॉल में भूकंप के झटकों से शेल्फ में रखा सामान जमीन पर गिर गया।

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button