देश

‘मौत के कुँए’ में दम घुटने से पिता-बेटे समेत 4 की दर्दनाक मौत

4 died due to suffocation: (बारामती) महाराष्ट्र के पुणे से एक बड़ी और दर्दनाक खबर निकलकर सामने आई हैं। जानकारी के अनुसार यहां चार लोगो की मौत दम घुटने से हो गई हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई ने इसकी पुष्टि की हैं।

न्यूज एजेंसी के मुताबिक़ पुणे के बारामती इलाके में प्रवीण अटोले नामक एक व्यक्ति मोटर पाइप साफ करने के लिए अंदर गया था, लेकिन वह बेहोश हो गया। वह काफी देर तक जब बाहर नहीं आया तो उसे बचाने के लिए उसके पिता अंदर गए, लेकिन वह भी बेहोश हो गए। पुलिस का कहना है कि उनके पीछे दो और लोग भी अंदर गए और उनकी भी मौत हो गई।

Read more:कर्मचारियों की बल्ले बल्ले! इस राज्‍य में भी लागू होगी पुरानी पेंशन योजना

4 died due to suffocation: सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सभी की लाशो को बरामद कर लिया है। पोस्टमार्टम के लिए शवों को अस्पताल भेजा जाएगा। एक साथ चार-चार मौतों से इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ हैं। पुलिस ने मांमले में जांच की बात कही हैं।

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button