रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

सावित्री नगर रोड मे लाश मिलने से इलाके में फैली सनसनी। लाश एक दिव्यांग की थी

Raigarh News सावित्री नगर रोड में शराब दुकान के सामने एक दिव्यांग युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने का मामला प्रकाश में आया है। आशंका है कि अति मदिरापान के चक्कर में उसकी जान गई है। जूटमिल पुलिस छानबीन कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के मालधक्का रेलवे अंडर ब्रिज से ट्रांसपोर्ट नगर जाने के बीच सावित्री नगर रोड में शराब दुकान के आगे एक शख्स की संदिग्ध हालत में लाश पड़ी मिली। पहले पहल लोगों को लगा कि शराब के नशे में वह गिरा होगा, लेकिन काफी देर बाद भी उसके शरीर मे कोई हलचल नहीं हुई तो जूटमिल थाने को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया तो देखा कि शव का दाहिना हाथ पहले से कटा था यानी वह दिव्यांग था।

 

Also Read Toll Tax Rules: टोल टैक्स के नियमों में हो गया बड़ा बदलाव, जानें पूरी जानकारी…

 

 

Raigarh Newsवर्दीधारियों ने आसपास के चखना दुकानदारों से पूछताछ की तो केवल इतना ही पता चल पाया कि मृतक का नाम गणेश राम था और वह बीते 10 साल से शराब की खाली बोतलें बेचकर शराब दुकान के पास सो जाता था। चूंकि, गणेश मदिरापान का आदी था इसलिए बदबूदार शव को देख माना यह भी जा रहा है कि क्षमता से अधिक मात्रा में शराब पीने से उसकी मौत हुई है। फिलहाल, मौदहा पारा के हमीद अली की सूचना पर जूटमिल पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए शव को जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Related Articles

Back to top button