छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG News: युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, 1500 पदों पर होगी भर्ती

CG News छत्तीसगढ़ में मेडिकल फील्ड की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आई है। राज्य सरकार एक साल में 4 नए मेडिकल कॉलेज खोलने को तैयारी में है। इसके अलावा अस्पतालों का आधुनिकीकरण करने और नए अस्पताल खोलने की बड़ी तैयारी में है और इन सबके लिए 1500 नए पदों पर सरकारी तौर पर भर्ती भी की जाएगी। इस साल राज्य सरकार ने अपने कुल बजट के 6.4 फीसदी बजट केवल हेल्थ डिपार्टमेंट में खर्च करेगी। इससे राज्य में मेडिकल की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर खुलेंगे।

दरअसल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 6 मार्च को 2023-24 वित्तीय साल के लिए बजट पेश किया है। इस बजट में सरकार ने स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के लिए 5497 करोड़ रुपये और चिकित्सा शिक्षा विभाग के लिए 2240 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है. इसके साथ प्रदेश में 4 नए शासकीय मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की है। ये कॉलेज मनेन्द्रगढ़, गीदम, जांजगीर-चांपा और कबीरधाम में खोले जाएंगे। इसके लिए 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

Related Articles

Back to top button