मनोरंजन

RRR को ऑस्कर, RRR के सॉन्ग नाटू-नाटू ने जीता ऑस्कर 2023…

Oscars 2023  Update: ऑस्कर 2023 का आगाज हो चुका है. अवॉर्ड जीतने वालों का नाम भी ऐलान किया जा रहा है. इस खबर में हम आपको ऑस्कर 2023 के सभी जरूरी अपडेट मुहैया कराएंगे. इस भार भारतीय फिल्म RRR के ऑस्कर में धमाल मचाने की उम्मीद जाहिर की जा रही है. इस फिल्म का गाना नाटू-नाटू इंटरनेशनल लेवल पर झंडे गाड़ रहा है. RRR फिल्म को बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है. ऐसे में सभी भारतीयों को उम्मीद है कि यह गाना इस बार ऑस्कर अवॉर्ड जीतेगा.

भारतीय फिल्म RRR के नाटू-नाटू सॉन्ग (Naatu Naatu Song) ने इतिहास रच दिया है. दरअसल ऑस्कर 2023 में नाटू नाटू गाने ने म्यूजिक (ऑरिजिनल सॉन्ग) MUSIC (ORIGINAL SONG) कैटेगरी में सभी को पीछे पछाड़ दिया है.

ख़बर शेयर करें:

Back to top button